Bhulekh Uttarakhand Download Khatoni | ऑनलाइन खसरा खतौनी, उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी चेक कैसे करें

Bhulekh Uttarakhand ऑनलाइन खसरा खतौनी, उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी चेक कैसे करें: राजस्व विभाग ने Bhulekh uttarakhand खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने की सुविधा उपलब्ध है। आप घर बैठे uk bhulekh प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक जमाबंदी नकल, भूलेख या भूनक्शा आदि की जानकारी आसानी से घर बैठे ही पोर्टल पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए गवर्नमेंट ने वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है।

जानकारीउत्तराखंड भूलेख खसरा (uk bhulekh khasra)
माध्यमऑनलाइन (Online)
राज्यउत्तराखंड (uttarakhand)
विभागराजस्व विभाग उत्तराखंड
लाभफ्री भूलेख खसरा चेक
आधिकारिक वेबसाइटbhulekh.uk.gov.in
source

भूलेख या भूनक्शा के अंतर्गत आपके जमीन से जुडी जानकारी, जमीन के मालिक की पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। यह एक बेहद ही महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो भूमि का नंबर, जगह का क्षेत्रफल और वहां की भौगोलिक जानकारी के बारे में बताता है

Read More | Mahajyoti Free Tablet Yojana Registration, Eligibility, How to Apply, Required Documents | महाराष्ट्र फ्री टॅबलेट योजना 2023

भूलेख वेब पोर्टल पर भूलेख निकालने की ये सभी सुविधा मिलेगा –

खसरा/गाटा संख्या के द्वारा।
खातेदार के नाम के द्वारा।
खाता संख्या के द्वारा।
क्रेता एवं विक्रेता के द्वारा।
भूलेख विवरण डाउनलोड कर सकेंगे।

Bhulekh Uttarakhand उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के लाभ

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन उनकी भूमि विवरण देखने के लिए शुरू किया गया पोर्टल है।
पोर्टल पर नागरिक अपनी जमीन से जुडी सभी जानकारी जैसे जमाबंदी नकल, भूलेख या भूनक्शा आदि आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Bhulekh Uttarakhand पोर्टल पर राज्य के उद्यमसिंघ नगर, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के भूलेख उपलब्ध किए गए हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन से जुडी जानकारी होने से अब लोगों को बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
राज्य के नागरिक अब घर बैठ ही अपने फ़ोन पर भूमि का ब्यौरा प्राप्त कर अपने समय और पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे।
किसी भी सरकारी कार्य के लिए जमीन की नकल आसानी से पोर्टल पर प्राप्त की जा सकेगी।
आवेदक अपने खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर की मदद से जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकेंगे।
ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि विवरण उपलब्ध होने से राज्य में होने वाले अवैध अतिक्रमण को रोका जा सकेगा।
पोर्टल पर भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से नागरिक आसानी से अपने मालिकाना हक की पुष्टि कर सकेंगे साथ ही कार्यों में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।
नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा पोर्टल के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड भूलेख मोबाइल ऐप्लीकेशन भी जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके भूमि का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

भूलेख Uttarakhand खाता खतौनी चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

  • सर्च बॉक्स में में bhulekh.uk.gov.in टाइप करके सर्च करें
  • यूके भूलेख की वेब पोर्टल खुल जाने के बाद मेनू में Public ROR का विकल्प दिखाई देगा।
  • अपने जमीन का खाता विवरण चेक करने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना तहसील चुनें। फिर सभी ग्राम की लिस्ट आएगा। इसमें से अपना ग्राम सेलेक्ट करें।
  • इसमें सबसे पहले विकल्प खसरा/गाटा संख्या द्वारा विकल्प को चुनें। फिर अपने जमीन का खसरा/गाटा संख्या भरकर खोजें विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसे सेलेक्ट कीजिये और उद्धरण देखें विकल्प पर क्लिक करें।
  • जैसे ही खसरा/गाटा संख्या को सेलेक्ट करके उद्धरण देखें विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, आपके जमीन का खाता विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें भूस्वामी का नाम, खसरा विवरण के साथ अन्य भूलेख डिटेल चेक कर सकते है।

Bhulekh Uttarakhand या भूनक्शा ऑनलाइन ऐसे करें चेक

  • ऑनलाइन भूलेख की जांच के लिए आवेदक सबसे पहले भूलेख उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • Public ROR (रिकॉर्ड ऑफ राइट) का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपने जनपद का चयन करना होगा
  • जनपद का चयन करने के बाद आपको तहसील की लिस्ट में अपने तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने गांव का चयन करना होगा, आप चाहे तो अपने ग्रांव के पहले अक्षर का चयन करके भी अपने ग्राम का चयन कर सकेंगे।
  • इसके बाद आप अपनी जमीन की जानकारी खसरा/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, रेजिस्ट्री संख्या द्वारा, म्यूटेशन दिनाक द्वारा, विक्रेता द्वारा, क्रेता द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा देख सकते हैं।
  • यहाँ आप किसी भी एक विकल्प का चयन करके खसरा संख्या नंबर भरकर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद भूमि से संबंधित विवरण आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह आपके भूलेख या भूनक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to Login Bhulekh Uttarakhand portal

  • लॉगिन के लिए आवेदक सबसे पहले भूलेख उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको बहुत से विकल्प जैसे बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन, तहसील एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन, तहसील म्यूटेशन लॉगिन, स्वामित्व यूजर लॉगिन, तहसील रिपोर्ट लॉगिन, डिस्ट्रिक्ट विलेज मैपिंग लॉगिन दिखाई देंगे।
  • इनमे से आपको अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरकर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खातेदार के नाम के द्वारा Uttarakhand Bhulekh कैसे देखें ?

UK Bhulekh पोर्टल को ओपन करें

भूलेख (BhuLekh) जैसे ही वेब पोर्टल खुल जाए अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम चुनें।

खातेदार के नाम के द्वारा विकल्प को चुनें

फिर अपने नाम पहला अक्षर सेलेक्ट करके खोजें विकल्प पर क्लिक करें।

इसमें आपको अपना नाम सेलेक्ट करना है और उद्धरण देखें विकल्प पर क्लिक करें।

इसमें आप जमीन के मालिक का नाम, भौमिक अधिकार का वर्ष, खसरा संख्या एवं अन्य विवरण चेक कर सकते है।

अपने जमीन का खाता विवरण को हम ऑनलाइन डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए खसरा/गाटा संख्या या खातेदार के नाम के द्वारा भूलेख विवरण निकाले

Leave a Comment